Homeदिल्ली एनसीआरराष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुधीर चौहान के नेतृत्व में दो ज़िलो की कार्यकारिणी...

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुधीर चौहान के नेतृत्व में दो ज़िलो की कार्यकारिणी का किया गठन

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुधीर चौहान के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी व दो ज़िलो की कार्यकारिणी का गठन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी बिल्लू प्रधान व राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया ने प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र देकर सदस्यता दिलाई। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोलू कटारिया व ज़िलाध्यक्ष कोटा बूंदी राकेश गुर्जर को बनाया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने बताया की जल्दी ही पुरे प्रदेश मैं और ज़िले स्तर की ज़िला कार्यकारिणी गठित की जाएगी और पूरे प्रदेश मैं किसान मज़दूरों की आवाज़ को बुलंद करने का काम किया जायेगा। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली समय से नहीं मिलती है। अब किसी भी क़ीमत पर किसानों का शोषण नहीं करने दिया जायेगा।

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनमिदंर भाटी नोएडा ने कहा अब भारतीय किसान यूनियन मंच का परिवार बढ़ता जा रहा है। सरकार को किसानों के बच्चों को शिक्षा व रोज़गार की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।इस मौक़े पर प्रदेश महासचिव शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश सचिव  सोजीलाल , प्रदेश महासचिव ज़िला उपाध्यक्ष राजेंद्र, ज़िला महासचिव महादेव, कृष्ण जे के टाइगर देव सेना ज़िलाध्यक्ष मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments