दिल्ली एनसीआर

LokShakti : किसानों ने किया भाजपा प्रत्याशी का स्वागत

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On March 16, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। रौनीजा गांव में भाकियू (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहें। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसानों ने सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा को अपना जन समर्थन भी दिया।

उपलब्धियां मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन के द्वारा जनता को गिनाई तथा यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में फ़िल्म सिटी और एयरपोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर भी प्रकाश डाला गया तथा यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में स्थापित कंपनियों में 40% क्षेत्रीय बच्चों को नौकरी में प्राथमिकताओं को बताया गया और घरोंनी की तर्ज़ पर मकानों की मकानी नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण के गांवों में बनाने के उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शासनादेश जारी करने की अपील भी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशस्वी सांसद डाक्टर महेश शर्मा जी से की जिसमें सभी ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व महिलाओं ने भी नारे लगा कर डाक्टर महेश शर्मा जी का होंसला हफजआई की।

भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने बताया कि जिम्स अस्पताल का सुचारू रूप से चालू करवाना, रौनीजा पर ट्रामा सेंटर, 150 बेड अस्पताल का स्वामित्व योजना, जेवर और रबूपुरा में डिग्री कॉलेज की स्थापना, मिट्टी खनन से टैक्स हटाना, कृषि विद्युत बिल माफ करना, फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट समेत कई बड़ी परियोजनाओं को सांसद डॉ. महेश शर्मा के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर में लाया गया। इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर में युवाओं को काफी तेजी के साथ रोजगार प्राप्त होगा।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.