April 20, 2026

Bike Rally: भाजपा ने किया नारी शक्ति वंदन बाइक रैली का आयोजन

Bike Rally

164 Views

ऋषि तिवारी


नोएडा। सेक्टर 27 स्थित डीएम चौराहे पर भाजपा ने महिला शक्ति वंदन बाइक रैली का आयोजन किया। इस बाइक रैली को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं भाजपा का झंडा हाथ में लेकर बाइक से रवाना हुई।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बार 400 से ज्यादा सीटें लोक सभा में दिलानी है। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाकर एक समृद्ध समाज का निर्माण करना है। महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि और सशक्तिकरण के अलावा महिलाओं के कौशल को लेकर भी भाजपा सरकार पूरी तरह से समर्पित है। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, कुमुद शर्मा, सुचित्रा पाठक कक्कड, गीरिजा सिंह, शिवानी शरद, ऊषा किशोर, साइमा चौधरी, आशा पोद्दार, पूनम सिंह, ज्योती सक्सेना, प्रज्ञा पाठक, नीता बाजपेई और रेखा सिंह समेत कई भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रही।

About Author

Contact to us