दिल्ली एनसीआर

यमुना जन्मोत्सव में वाईएसएस फाउंडेशन को यमुना काउंसिल परिवार ने किया सम्मानित

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On April 4, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। सुर यमुना घाट पर आयोजित यमुना जन्मोत्सव कार्यक्रम में वाईएसएस फाउंडेशन को यमुना नदी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

यमुना जन्मोत्सव कार्यक्रम के आयोजक कपिल गर्ग ने कहा कि युवाओं का पर्यावरण के प्रति जागरूक होना देश की विकासशीलता और अखंडता का प्रतीक है। वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत 200 से अधिक अभियानों का संचालन किया गया है, जो सराहनीय है और जिससे अन्य युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि यमुना दिल्ली की जीवनरेखा है और जल्द ही अपने अस्तित्व में लौटेगी। उन्होंने इस अभियान में योगदान देने वाले सभी संस्थाओं और स्वयंसेवकों की सराहना की।

वाईएसएस फाउंडेशन ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी यमुना नदी को स्वच्छ और संरक्षित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। सचिन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद दुबे, अजय चौहान, समर्थ, आकाश, स्वास्तिक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.