दिल्ली एनसीआर

भाजपा सूरजपुर मंडल में सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला बैठक सम्पन्न हुई

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On September 13, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को मंडल महामंत्री मनोज प्रधान के आवास पर भाजपा सूरजपुर मंडल ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी ने की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी एवं मुख्य वक्ता जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि देवा भाटी ने कहा कि आगामी 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें स्वच्छता अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे सभी कार्यकर्ता बढ़-चढकर हिस्सा लें। कार्यक्रम के आयोजक मंडल महामंत्री मनोज प्रधान बिरौंडी, मंडल प्रभारी इन्द्र नागर, शेखर नागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय रावल, बिजेंद्र रावल, शक्ति रावल, पंकज अग्रवाल, अपर्णा त्रिपाठी, उषा वत्स, सुमित भाटी, नवीन भाटी, विरेंद्र भाटी, रवि जिंदल, भगवत भाटी, रकम भाटी, बबलू गुर्जर, बलराज भाटी सांसद प्रतिनिधि, गुलशन ख़ान,आदेश भड़ाना,मोहित भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.