दिल्ली एनसीआर

भाजपा द्वारा जारचा गाँव ने वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On May 6, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। भाजपा के द्वारा जारचा गाँव ने वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर जारचा गाँव की मुस्लिम आबादी में एक वक़्फ़ जन जागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यतिथि प्रदेश राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह रहे वक़्फ़ बोर्ड जन जागरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि पहले वक़्फ़ बोर्ड में कोई पारदर्शिता नहीं थी पहले वक़्फ़ में किसी की भी असल संपत्ति पर दावा करके उसे ले लेनें का काम होता था असल मालिक के लिये कोई कोर्ट का रास्ता न होता था और आज के वक़्फ़ सुधार से वक़्फ़ से किसी भी मुस्लिम को कोई नुक़सान नहीं है नुक़सान उन माफ़ियाओं का है जिन्होंने वक़्फ़ बोर्ड का दुरुपयोग कर वक़्फ़ की संपत्तियों पर कब्जा किया हुआ है।

इस विषय को लेकर भाजपा मुस्लिम समाज की बस्तियों में छोटी छोटी गोष्ठी से लेकर बड़े कार्यक्रम आयोजित कर रही है अल्पसंख्यक समाज के लोगों की सहभागिता बड़ी संख्या में रहे उसके लिये जन जागरण अभियान व्यापक रूप से पूरे प्रदेश में चल रहा है जिसमे युवाओं के साथ महिलाओं के भी द्वारा गोष्ठी का आयोजन कर जन जागरण अभियान चलेगा कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वक़्फ़ सुधार से देश व प्रदेश के किसी भी मुस्लिम को कोई नुक़सान नहीं है दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा जन जागरण अभियान पूरे प्रदेश के साथ गौतमबुधनगर में चलाया जा रहा है।

वक़्फ़ सुधार के विषय विपक्ष जो भ्रांतियां भ्रम फैला रहा है उसको दूर करने के लिये मुस्लिम समाज की बस्तियों में बैठक की जा रहीं है जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा वक़्फ़ सुधार के पत्रक के माध्यम से जानकारी देने का काम युवा संवाद युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है वक़्फ़ सुधार अधिनियम की जानकारी गाँव गाँव घर घर पार्टी के द्वारा पत्रक विवरण से देनें का कार्य कर रहें है जिससे मुस्लिम समाज की भ्रांतियां दूर हो रही है इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक पवन रावल सुनील भाटी कर्मवीर आर्य वीरेन्द्र भाटी मनोज शिसोदिया धीर राणा प्रदीप मंगल अंकुश शिसोदिया हिलाल महेंदी जितेंद्र शिसोदिया शूरवीर गहलोत आदि सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग  उपस्थित रहे

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.