दिल्ली एनसीआर

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने किया डॉ. महेश शर्मा का स्वागत

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 6, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। डॉ. महेश शर्मा को लोकसभा चुनाव 2024 में गौतमबुद्धनगर से मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने कैलाश सभागार जाकर डॉ. महेश शर्मा को बड़ा हार पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि यह जीत युवाओं की विजय है। रिकॉर्ड जीत मोदी के साथ—साथ युवाओं की भी देन है। सोसायटियों में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए डॉक्टर महेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन की प्रशंसा की है।

बता दे कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा है कि इस बार गौतमबुद्धनगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुयेगा। युवा व्यापार मंडल हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंगल ने कहा कि हमें ऐसा दमदार नेता मिला है जो हमेशा हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। संरक्षक मूल चंद गुप्ता ने कहा की डॉक्टर महेश शर्मा नोएडा की रीढ़ की हड्डी है। इनके बिना गौतमबुद्ध नगर कभी भी विकास नहीं कर सकता। पंकज अग्रवाल ने कहा डॉक्टर शर्मा जैसे नेता मिलना किस्मत की बात होती है।

प्रदेश महामंत्री प्रवीन गर्ग ने कहा कि हम केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध करता है की रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद सांसद को एक बड़ा मंत्रालय मिले जिससे गौतम बुद्ध नगर का और ज़्यादा विकास हो सकेगा। जिला सचिव शिवा चौहान ने कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा ने रिकॉर्ड जीत से गौतमबुद्धनगर का मान बढ़ाया है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.