दिल्ली एनसीआर

प्रेसवार्ता कर त्रिलोक त्यागी ने दी जानकारी,किसानों की समस्याओं को उठाने का किया ऐलान

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 7, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने नोएडा मीडिया क्लब, सेक्टर-29 में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह से शुरू हुआ यह अभियान वर्तमान में देश के 14 राज्यों में सक्रिय रूप से चल रहा है और पार्टी का लक्ष्य है कि देशभर में एक करोड़ नए सदस्य बनाए जाएं।

त्यागी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह कम से कम 20 लोगों को पार्टी से जोड़ें। जो सदस्य 20 से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेगा, वही पार्टी का सक्रिय सदस्य माना जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अक्टूबर माह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव प्रस्तावित है, जिसके पहले सदस्यता अभियान को सफल बनाना प्राथमिकता है।

किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखेगा रालोद
त्रिलोक त्यागी ने कहा कि आज देशभर, खासकर नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में किसान कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। रालोद इन समस्याओं को केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष जोरदार तरीके से उठाएगा और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग करेगा।

जाति-धर्म की राजनीति से दूर रहने का आह्वान
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जाति और धर्म की राजनीति में विश्वास नहीं रखता। उन्होंने आम जनता और सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भी देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने से बचें। “यह देश हम सभी का है, और सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए,” उन्होंने कहा।

इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी मौजूद रहे। उनके साथ मंच पर कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें नोएडा महानगर अध्यक्ष विजेन्द्र यादव, युवा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गौरव आज़ाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत डौला, प्रदेश महासचिव हेमा पाठक, मंडल अध्यक्ष इन्दरवीर भाटी, ज़िला अध्यक्ष जनार्दन भाटी, अंशुमान आनंद, यशवीर भाटी, सुनील पांडेय, नोएडा उपाध्यक्ष विजय भाटी, अभिषेक त्यागी, क्षेत्रीय महासचिव निशांत भाटी, युवा उपाध्यक्ष गंधर्व त्यागी एवं पवन सिंह आदि शामिल रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.