भाजपा नोएडा महानगर द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। गुरुवार को भाजपा नोएडा महानगर द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा ने मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल, माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा, राज्य सभा सांसद श्री सुरेन्द्र नागर, माननीय विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह, जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान, कैप्टन विकास गुप्ता, श्री नवाब सिंह नागर, श्रीमती विमला बाथम श्री गोपाल अग्रवाल एवं पर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे।
ये यात्रा शहीद स्मारक सेक्टर 29 से ब्रह्मपुत्र मार्केट के सामने से होते हुए मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 पर समाप्त हुई। यात्रा समाप्त होने पर कपिल अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा भारत के शौर्य व पराक्रम का प्रतीक है। राष्ट्र संकट के समय हमारा धैर्य और एकता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। प्रधानमंत्री का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के आदमपुर एयर बेस पर जाकर सैनिकों का हौसला बढ़ाने का काम जो किया है, वह तीनों सेनाओं का मनोबल बढ़ाने वाला है।
डॉ महेश शर्मा ने भी अपने संबोधन में कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भारत के अमन चैन को छेड़ने का काम किया था, भारतीय सेनाओं ने उसे मिट्टी में मिलाने का काम किया है। तीनाें सेनाओं ने एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और अब आपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों के शिविरों को बर्बाद करने का काम किया है। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि पहले कांग्रेस शासन ने आतंकवादी घटना की सिर्फ निंदा होती थी, पर अब इस नए भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद का जवाब हमारी सेना ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देती है।
जिलाध्यक्ष श्री महेश चौहान ने कहा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए देश के 140 करोड़ नागरिक एकजुट हैं, हम सभी सेना के जवानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। इस यात्रा में कार्यक्रम संयोजन डिंपल आनंद, उमेश त्यागी, तन्मय शंकर, चमन अवाना, सुचित्रा कक्कड़, प्रमोद बहल, राम निवास यादव, हर्ष चतुर्वेदी, महेशअवाना, राकेश शर्मा, उमानंदन कौशिक, विनोद शर्मा, अमित त्यागी, भूपेश चौधरी, वी एस चौहान, उमेश यादव, प्रदीप चौहान, ओम यादव, सत्य नारायण महावार, प्रज्ञा पाठक, राम किशन यादव, गौतम शर्मा, प्रवेश चौहान, कमल, गिरिजा सिंह, उमेश यादव, राहुल, विपुल, दीनबंधु आदि कार्यकर्ता रहे।