धर्म/ज्योतिष

Srimad Bhagwat Katha_2: सुकदेवजी द्वारा भागवत चर्चा व महाभारत की कथा का किया वर्णन

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On March 19, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज सेक्टर-20 स्थित श्रीहनुमान मंदिर में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस की कथा में कथाव्यास आचार्य विष्णुकांत पराशर जी ने परीक्षित जन्म का वर्णन विस्तारपूर्वक किया।उन्होंने बताया कि ऋषि शृंगी ने अपने पिता के अपमान से क्रोधित होकर राजा परीक्षित को सात दिनों में मरने का श्राप दे दिया।

मृत्यु को सुलभ बनाने के लिये सुकदेवजी ने गंगा के तट पर राजा परीक्षित को भागवत जी की कथा सुनायी।उन्होंने महाभारत की कथा और भीष्म द्वारा भगवान कृष्ण की स्तुति का भी वर्णन किया। कथा का समापन 23 मार्च को होगा।। प्रतिदिन सायं 04 बजे से 07.30 बजे तक कथा व्यासजी द्वारा श्रीमद्भागवत जी की कथा का गुणगान किया जायेगा।22 मार्च को होली मंगल मिलन का आयोजन किया जाएगा।23 मार्च को अंतिम दिन कथा पूर्वाह्न 10.00 बजे शुरू होगी तथा हवन एवं व्यास पूजन के साथ ही कथा का समापन हो जायेगा।

कथा श्रवण के लिये कथा स्थल पर आयोजन समिति के चेयरमैन उमाशंक़र गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा,कथा संयोजक अनिल गोयल,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्नारायण गोयल, बजरंगलाल गुप्ता,पवन गोयल,राजकुमार गर्ग, मुकेश गोयल,मुकेश गुप्ता,जेएमगुप्ता,सुशीला शर्मा,रामपाल भाटी,गंगाराम यादव, एस एम गुप्ता, अनंत वर्मा, विनय गुप्ता सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.