Homeधर्म/ज्योतिष न्यूज़श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह का समापन

श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह का समापन

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता (हरियाणा)


नूंह। प्राचीन देवी भवन तावडू के प्रांगण में चल रहे श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह का संकीर्तन, पूजा अर्चना व हवन यज्ञ के बाद सोमवार को समापन हो गया। कथा वाचक बाल विदुषी जी व मंदिर के पुजारी व अन्य पुरोहितों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना हुआ था। आरती के बाद महिला व पुरूष भक्तों के लिए बने अलग-अलग लंगर पाण्डाल में कारसेवकों ने भादो मास की उमस भरी गर्मी में कारसेवा कर पुण्य कमाया। मंदिर के पुजारी पंडित विनोद पराशर के मुताबिक मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद भागवत कथा उत्सव का पूजा, अर्चना, हवन-यज्ञ के बाद सोमवार को समापन हो गया। भक्तों ने पूरी विधि से पाठपूजा कर हवन में सामुहिक आहुति डाली।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments