धर्म/ज्योतिष

श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी ने रामलीला के लिए किया भूमि पूजन 3 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन…..

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On September 16, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी की ओर से सेक्टर 46 स्थित ए ब्लॉक रामलीला मैदान में 3 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव के लिए आज भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव का आयोजन 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगा जहां श्री राम की अद्भुत लीलाओं का मंचन देखने को मिलेगा। वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन व पूनम सिंह ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन और खास होगा इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। पंडित कृष्ण स्वामी ने बताया कि श्री राम के जीवन से प्रेरित लीला का मंचन करने से समाज में और युवा पीढ़ी में संस्कारों का प्रसार होता है। इसलिए रामलीला मंचन और ऐसी अन्य कथाओं का आयोजन आवश्यक है।

रामलीला भूमि पूजन के दौरान शहर के प्रमुख व्यक्तियों और अतिथियों ने इस आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर मौजूद मुख्य लोगों में भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व विधायक विमला बाथम, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दीपक विग,मनीष शर्मा, उमेश त्यागी, युद्धवीर सिंह, धर्मेंद्र चौहान,योगेंद्र शर्मा, अशोक चौहान,टी सी गौर,नरेश कुंचल,डॉ वी के गुप्ता, राजीव त्यागी,सुदेश गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता,विपिन मल्हन ,राकेश कोहली ,मूलचंद गुप्ता ,अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, गिरिराज अग्रवाल, सुशील कुमार सिंघल, गौरव कुमार यादव,मूलचंद गुप्ता, ओपी गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता ,रामवीर यादव, सुनील जैन,सी एल शुक्ला, डिंपल आनंद, भूपेंद्र शर्मा, राजकुमार बंसल, अमित सिंघल, प्रभात अग्रवाल,वी के राणा, अशोक गोयल, श्री कांत बंसल, विकास बंसल, सौरभ डायमंड,पी के अग्रवाल , भीष्म यादव, अरुण गोयल, संदीप अग्रवाल, अमित पालीवाल, सतपाल यादव, ठाकुर नेपाल सिंह, पंकज झा, भूपेंद्र गर्ग, शंकर मोदी, ललित सिंगला, रवि कांत मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, नरेंद्र चोपड़ा, विकास जैन,सुशील गुप्ता (गेल) नवनीत गुप्ता, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, गौरव सिंघल, संदीप चौहान, गिरीश कपूर, सौरव गोविल, देवेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, अजय सिंघल, अरुण चौहान , मुख्य रूप से मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.