दिल्ली एनसीआर

sewer line block: गलियों में गंदे पानी से लोग परेशान

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On March 20, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


पश्चिम दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डन के बुध बाजार के पास गली में सीवर लाइन ब्लॉक होने से पिछले दो हफ्तों से गंदा पानी गलियों में भरा पड़ा है। जिसकी वजह से वहां के लोगों को आने-जाने और घरों में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गंदे पानी से बदबू भी आ रही है, जिसकी वजह से लोगों के बीमारी और मच्छर फैल रहे है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी के लिए एमसीडी से शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

आपको बता दे कि दिल्ली एमसीडी सीवर व सफाई पर ध्यान नहीं देती है क्योंकि देखा जाए तो आये दिन सीवर लाइन ब्लॉक हो जाता है जो कि इसकी वजह से मच्छरों की भरमार हो रही है जिसके जिम्मेदार दिल्ली नगर निगम है क्योंकि आये दिन किसी ना किसी जगह सीवर का पानी भर जाने से रोड़ गली में महिनों तक पानी भरा रहता है और दिल्ली नगर निगम के आनलाईन कंपलेन के बाद भी उसमें सफाई नहीं की जाती है जिससे उस इलाकों में डेगू, मलेरियां फैल जाता है।

पैसे वसूली पर ध्यान देती दिल्ली नगर निगम
आम जनता का कहना है कि दिल्ली नगर निगम घरों में सब चेक करने आती है लेकिन जो सफाई वाहर सीवर ओवरफ्लो पानी बहता रहता है उसे से सफाई के लिए यह महिनों लगा देती है जिससे आने जाने वालों से लेकर इलाकों में डेंगू मलेरियां फैलता जाता है। जिसमें आम जनता वहां के एमएलए से लेकर एमसीडी कौसलर तक शिकायत कर चुकी है लेकिन इस पर ध्यान नहीं देती है जिससे उस इलाकों में रहने वालों को बिमारियों का सामना करना पढता है।

दिखावे का नाम करती आप पार्टी के केजरिवाल
आम जनता का कहना है कि आये दिन यहां स्वच्छता और सफाई के नाम को लेकर एमसीडी और आप पार्टी प्रचार करती रहती है यह सब दिखावा है क्योंकि इके यहां कंपलेन करनें के बाद भी अगर सफाई के लिए महिनों लगा देते है तो एमसीडी से लेकर आप पार्टी तक का क्या मतलब।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.