April 20, 2026

सेक्टर 63 स्थित साधना निवृत्ति स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

sckool

161 Views

ऋषि तिवारी


नोएडा। साधना निवृत्ति स्कूल के छात्रों ने विज्ञान की कला के माध्यम से एक अनोखा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से हमारे देश की वनस्पति, नदियों, जल चक्र और प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को दर्शाया।

जीवाईटी इंडिया के अक्षय चौहान ने छात्रों को मॉडल्स बनाने में मदद की और उन्हें इसके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को समझाया कि कैसे हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग किया जा सकता है और कैसे हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं।

जीवाईटी इंडिया के अध्यक्ष ध्रुव प्रजापति ने छात्रों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “जीवाईटी इंडिया का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रेरित करना है और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में मदद करना है।”

साधना निवृत्ति स्कूल के प्रिंसिपल श्री संतोष कुमार जी ने जीवाईटी इंडिया टीम को धन्यवाद देते हुए कहा, “जीवाईटी इंडिया बहुत ही अच्छा काम कर रही है। यह संगठन छात्रों के टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, जिससे मैं अत्यंत प्रसन्न हुआ। मैं जीवाईटी इंडिया को बहुत सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देता हूं।”

इस प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मकता और विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा को देखने का अवसर मिला। जीवाईटी इंडिया की टीम ने छात्रों को उनके प्रयासों के लिए प्रेरित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए एक अद्भुत अनुभव था और उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

About Author

Contact to us