बड़ी खबर

जिला में स्कूली बच्चों, जिला कारागार में निकाली तिरंगा यात्रा

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 13, 2022
1 min read 1.2k views

सुरेन्द्र दुआ संवादाता


नूंह। जिला में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को ओमशांति ईश्वरीय विश्व विद्यालय, हिन्दु विदया निकेतन स्कूल, भारतीय मजदूर संघ, नूंह शहरवासियो के अलावा जिला कारागार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत करके कार्यक्रम में बंदियों ने समां बांध दिया। तिरंगा यात्रा में डीसी अजय कुमार व एसपी वरुण सिंगला, जेल अधीक्षक सत्यवान, उप जेल अधीक्षक रेशम सिंह व सुरेन्द्र सिंह ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढाई।

अपने बीच पहली बार आला अधिकारियों को पाकर बंदी पूरी तरह उत्साह से लबरेज दिखाई दिए। ओमशांति में महिलाओं ने तिरंगा यात्रा के दौरान नगर परिक्रमा कर देश भक्ति संगीतों के तर्ज पर सरकार की हर घर तिरंगा यात्रा में योगदान दिया। हिन्दु विदया निकेतन के स्कूली बच्चों ने मासूम हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर नूंह शहर की परिक्रमा की। भारतीय मजदूर संघ नूंह द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा, जागरूकता पद यात्रा का कार्यक्रम गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज, सालाहेड़ी में आयोजित किया गया।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.