दिल्ली एनसीआर

दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़कों की हालात खस्ता

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 29, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा,गुरुग्राम जैसे इलाके में में मौसम का मिजाज बदल चुका है। बुधवार की रात से दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि बारिश के बाद तापमान कम हो गया है। ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दे रही हैं। कई जगहों पर बारिश के बाद जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से सड़कों पर लंबा जाम देखने को ​मिल रहा है। जिससे मॉनसून में बारिश के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके साथ ही दिल्ली की सड़कों पर खूब जलभराव भी हुआ। कई जगहों पर सड़कों की हालत इतनी खराब हो गई कि हर तरफ गड्ढे ही नजर आने लगे हैं। इसकी वजह से न सिर्फ ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है बल्कि हादसों का डर भी बढ़ गया है।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है और इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

कुछ घंटों की बारिश में दिल्ली बनी दरिया!
राजधानी दिल्ली में हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है, दिल्ली के कई इलाकों में जल भराव और जाम की समस्या देखने को मिल रही है। दिल्ली की एमबी रोड इलाके में भारी जलभराव हो गया है। जिसके कारण बदरपुर रोड का ट्रैफिक करीब 3 किलोमीटर तक प्रभावित रहा और लोगों को काफी परेशानियां हुईं है। स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही ऑफिस जाने वाले लोग भी जाम में फंसे हुए नजर आए और सुबह जैसे ही लोग घर से बाहर निकले वैसे ही उनको जल भराव का सामना करना पड़ा है। बता दें राजधानी दिल्ली में बीती रात और गुरुवार सुबह में झमाझम बारिश हुई है जिसके कारण जल भराव हुआ है।

सड़कों की हालत खराब बारिश के बाद गड्ढों की हालात खराब
दिल्ली में बारिश के चलते गलियों की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया, क्यों रोड पहले से खराब थी और बारिश के चलते उत्तम नगर, मोहन गार्डन, नजफगड़ रोड़ और कई इलाकों में बारिश के चलते जलभराव की आफत आ गई है। अब इस अजीब रिश्ते में एक और चीज भी जुड़ गई है और वो है सड़कों की खस्ता हालत, बरसात के बाद दिल्ली की सड़कों की हालत खराब है और पूरी सड़कें गड्ढों से भर गई है. नतीजा ये है कि सड़कों पर गाड़ियों का चलना दूभर हो गया है और ट्रैफिक में भी ये गड्ढे रुकावट बन चुकी है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.