दिल्ली एनसीआर

“रजत विहार योगा केंद्र” ने “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025” जोश और उल्लास मनाया

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 21, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय योग संस्थान के “रजत विहार योगा केंद्र” ने रजत विहार – सी ब्लॉक, सेक्टर 62 में “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025” बहुत जोश और उल्लास के साथ मनाया। रजत विहार निवासी माताएं-बहनें एवं युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने सुबह 5.15 बजे सोसाइटी के जिम पार्क पर पहुँच कर मंत्रों के साथ आयुष मंत्रालय से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार योगाभ्यास प्रारम्भ किया और राष्ट्रगान से समापन किया. आज के दिन योग करने के लिए सबका उत्साह देखते ही बनता था।

रजत विहार का योग केंद्र पिछले कई वर्षो से निरंतर सभी के लिए निःशुल्क चलाया जा रहा है, योग दिवस के मौके पर नित्य योग करने वाले योग साधकों ने उनको हुए स्वास्थ्य लाभ के बारे में चर्चा की. योग केंद्र की संरक्षक सुषमा नागपाल और केंद्र प्रमुख गिन्नी झा, योग शिक्षक नेहा कुमार ने योग के लाभ का वर्णन करते हुए योगासन कराए।

योग साधक लता तोमर, सुजैन थॉमस, जैसी के. ऐस., रोली शर्मा, मधु सिंह, साधना अवस्थी, नीलम सिंह, शीतल भाटी, रत्नम पुरवार, रश्मि रैना, रत्ना खत्री, जितेंद्र अवस्थी, बीजू थॉमस, दिनेश सिंह, सुब्रत मोहाकुद, पी. ऐल. रैना, गुलाब झा, करूनेश, अवनीश,महेंद्र ध्यानी, अमित, शक्ति, इत्यादि अन्य बहुत से निवासियों ने एक साथ भिन्न-भिन्न योग क्रियाएं करके योग की प्रेरक मुद्राओं का प्रदर्शन किया।

आज ‘योगा दिवस पर रजत विहार योगा केंद्र’ के साधकों ने योगासन करके एक कहावत “करो योग, रहो निरोग” को चरितार्थ किया और सभी को सदैव निरोग रहने के लिए नित्य योगाभ्यास और प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया. अंत में प्रसाद वितरण हुआ.

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.