दिल्ली एनसीआर

भारतीय किसान यूनियन मंच द्वारा सेक्टर 45 नोएडा में प्रोग्राम आयोजित

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On May 26, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के कार्यालय का उद्घाटन व सम्मान समारोह सुनपुरा ग्रेटर नोएडा मैं सम्पन्न हुआ था जिसमें सभी सम्मानित समाजसेवी व किसान का सम्मान किया गया था इस कार्यक्रम को भारतीय किसान यूनियन मंच के किसानों व पदाधिकारियों ने कड़ी मेहनत करके सफल बनाया इस लिए आज गणेश्वरम रेस्टोरेंट सेक्टर 45 नोएडा में प्रोग्राम आयोजित किया और सभी किसनों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक सुरेन्द्र प्रधान ने की व मंच संचालन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान एवं विमल त्यागी प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन मंच यूथ विंग के द्वारा किया गया।

भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षकों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान के द्वारा भारतीय किसान यूनियन मंच के सभी पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा की क्षेत्र के साथ साथ देश के किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए ।अब समय आ गया है कि भारतीय किसान यूनियन मंच सभी किसानों गरीबों मजदूरों शोषित वंचित को साथ लेकर सभी की आवाज़ को बुलंद करने का काम करेगा । अब हम पीछे हटने वाले नहीं है चाहे हम किसानों पर मुकदमे दर्ज करे या जेल भेजे कुछ भी हो जाये किसानों की समस्याओं का सरकार व अधिकारियों को समाधान कराना होगा।

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया ने सुनपुरा कार्यक्रम में शामिल हुए सभी किसानों, ग्रामीणों ,सामाजिक संगठनों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक सुरेन्द्र प्रधान, सूरज प्रधान,चरण सिंह प्रधान, बिल्लू प्रधान ,राजवीर प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान , आषीश चौहान, मनविंंदर भाटी, विक्रम यादव, योगेश भाटी,रोहतास चौहान, प्रमोद त्यागी, अशोक चौहान, देवेंद्र टाईगर, मास्टर बीर सिंह,राजवीर चौहान, रिंकू यादव, गजेन्द्र बैसोया, कवित गुर्जर ,मुनेश प्रधान, फिरे चौहान,उमेश चौहान, विमल त्यागी,लोकेश चौहान, लीलू चौहान, राजवीर प्रधान,अमित प्रधान,कृष्ण भड़ाना देवकुमार नम्बरदार, बिल्लू प्रधान, दुष्यंत तौमर,अभिनव तौमर, एडवोकेट अकित भाटी,एडवोकेट विनोद वर्मा,रविंद्र विकल,लीलू बैसला,गौरव बैसला शामिल हुए।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.