दिल्ली एनसीआर

मिस मिसेज इंटरनेशनल-वुमन ऑफ सब्सटेंस 2024 के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 9, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। 6 सफल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के बाद आशीर्वाद कंसल्टेंट्स आयोजक डॉ मधुर शर्मा संस्थापक और निदेशक और अंशु मुद्गल सह-संस्थापक ब्रिस्टल होटल डेरा दुबई में एक प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता – मिस मिसेज इंटरनेशनल-वुमन ऑफ सब्सटेंस 2024 के सीजन 7 का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की सेलिब्रिटी गेस्ट मिसेज वर्ल्ड 2022 4 दिनों का यह कार्यक्रम कई तरह की मजेदार गतिविधियों से भरा होगा, जैसे ग्रूमिंग सेशन, टैलेंट राउंड, फोटोशूट, एक्सपोजर और बहुत कुछ। इस कार्यक्रम को प्रमुख ब्रांडों द्वारा समर्थन दिया जा रहा है।

कंटेस्टेंट दुबई, फिलीपींस ज़ोर्डन, भारत जैसे कई देशों से आ रहे हैं, जिन्हें प्रतिभाशाली रनवे डायरेक्टर और ग्रूमर स्वाति शेमिल और फैशन कोरियोग्राफर राका जमान द्वारा तैयार किया जाएगा। शो का समन्वय यूएई की डायरेक्टर आरुषि शर्मा और अबुधाबी की डायरेक्टर ग्रिश्मा सिंह द्वारा किया जा रहा है। टैलेंट राउंड जूरी रहेंगी जूलियट नेल्सन,मेहनाज़ मुंशी,स्वाति शेमिल,ग्रीश्मा सिंह। वही ग्रैंड फिनाले जूरी रहेंगी शिल्पा हिंगोरानी,संजू हिंगोरानी,पीयूष बियानी,डॉ. एम. रितु राकेश,नैन्सी जॉन,शिखा अग्रवाल,फिटनेस पार्टनर,इमरान खान। मेकअप टीम का नेतृत्व एकता गोयल कर रही हैं। प्रीस्टिना मेकओवर भी साथ आएगी। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी विशेषज्ञ श्रीजीत, रोश, सैयद और फहद हैं। गिफ्टिंग पार्टनर मंच बीज़, वीएलसीसी और कई अन्य हैं।

आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाथ और किचन में एक प्रतिष्ठित नाम रेडॉन द्वारा संचालित। निर्देशक राजू गर्ग की उपस्थिति ने इसे सफल बनाया। अन्य प्रायोजक यूनाइटेड प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के फिल्म निर्माता समीर अल्वी ने अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ाई। दिल्ली एनसीआर की खास भीड़ और प्रसिद्ध हस्तियां जैसे कि अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री अंजू जैन, एसकेडी विश्वविद्यालय की निदेशक नेहा यादव, अपटर्न रियल्टी के एमडी अंकुर शर्मा ने फाइनलिस्ट रोजी महजबीन, सुदेशना कर, गीता त्रेहान, कल्पना रंगा, वैष्णवी और कई अन्य को प्रोत्साहित किया है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.