दिल्ली एनसीआर

छठ महापर्व की तैयारियों में जोर शोर से जुटा प्रवासी महासंघ

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On October 5, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषी तिवारी


छठ महापर्व को विगत वर्षों की भांति भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रवासी महासंघ पूरे तन मन और धन से लगा हुआ है, प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स बताते हैं कि हमने जब से नोएडा शहर में छठ महोत्सव का आयोजन शुरू किया है तब से अब तक इसमें सदस्यों की संख्या से लेकर इसकी भव्यता में बढ़ोत्तरी ही हुई है, आज पूर्वांचल से अपनी माटी से दूर आया हुआ व्यक्ति गर्व एवं पूरी भक्ति और समर्पण के साथ छठ का त्यौहार मनाता है और इस संघ से जुड़कर स्वयं को किसी विशाल परिवार का हिस्सा पाता है जो हर सम विषम परिस्थिति में एक दूसरे के साथ खड़ा रहता है तो खुद को गौरवान्वित एवं सुरक्षित महसूस करता है, इसी के साथ आलोक वत्स बताते हैं कि हम केवल छठ महापर्व मनाने के लिए ही नहीं हमेशा ही पूर्वांचली अस्मिता के लिए अपने सभी पूर्वांचली भाई के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे, प्रवासी महासंघ आज एक व्यापक वृक्ष बन चुका है जो हर प्रवासी के साथ मजबूती से खड़ा है इसी के साथ हम अपने अभिन्न अंग रहे स्व. सुरेश तिवारी जी की स्मृति में एक विशेष सम्मान समाज में उत्कृष्ठ सामाजिक कार्य करने वाले किसी सम्मानित व्यक्ति को दिया जाता है जो इस वर्ष भी दिया जाएगा।

प्रवासी महासंघ के महासचिव अवधेश राय ने बताया कि लगभग सभी वरिष्ठ सदस्य अपने अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से कर रहे हैं संघ के वरिष्ठ सदस्य विकास तिवारी ने बताया कि नोयडा अथॉरिटी से होने वाली सभी औपचारिकताएं समय से पूरी कर ली जाएंगी एवं हम पूरी तैयारी के साथ छठ महापर्व को पूर्व की भांति धूमधाम से मनाएंगे। इस अवसर पर छाया राय, मीनाक्षी शाही, अनु सिन्हा, मधु सिंह, जितेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, मिथलेश राय, चितरंजन कुमार, अभिनव पांडेय, अनुज त्रिपाठी, आकाश तिवारी, कमलेश तिवारी, ठाकुर प्रसाद तिवारी, रितेश भारती, विकास, मृत्युंजय तिवारी, अरुण सिंह, रणजीत गुप्ता, राकेश तिवारी, सतरंजन कुमार आदि उपस्थित रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.