Homeदिल्ली एनसीआरपुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा नवीनीकृत पुलिस उपायुक्त यातायात कार्यालय का किया...

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा नवीनीकृत पुलिस उपायुक्त यातायात कार्यालय का किया गया लोकार्पण

ऋषि तिवारी


नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सोमवार ने सेक्टर 14 ए परिसर में नवीनीकृत पुलिस उपायुक्त यातायात कार्यालय/मीटिंग हाल का लोकार्पण किया गया है और लोकार्पण करने के पश्चात उनके द्वारा मीडिया बंधुओं को संबोधित किया गया।

नवीनीकृत यातायात कार्यालय अत्याधुनिक संसाधनों /हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से युक्त है एवं नई तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित, यह कदम यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाएगा तथा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत यातायात व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिये यातायात पुलिस सदैव तत्पर है।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरी मीना, पुलिस उपायुक्त नोएडा रामबदन सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात यमुना प्रसाद, पुलिस उपायुक्त श्री अनिल कुमार एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Hind Prabhat Samachar
Hind Prabhat Samacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments