दिल्ली एनसीआर

पुलिस ने रॉ के फर्जी डीआईजी को किया गिरफ्तार

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 30, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। सेक्टर—49 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को खुद को 2000 बैंच का आईपीएस अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह एक नोएडा के होटल में ठहरा हुआ था और बिल देने के नाम पर उसने रॉ में डीआईजी होने का दावा किया और पैसे देने से इनकार कर दिया। शक होने पर होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी तो पूरा मामला खुलकर सामने आया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी इंद्रनील रॉय के रूप में की है।इंद्रनील अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एक सेक्टर—51 स्थित एक होटल में रुका हुआ था। होटल प्रबंधन ने चेक-आउट के समय बिल का भुगतान करने को कहा, तो उसने खुद को आईपीएस ​अधिकारी बताया। उसने खुद को रॉ में डीआईजी के पद पर तैनात होने का दावा किया। होटल के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को उसने एक फ़र्ज़ी आई कार्ड भी दिखाया। पैसे न देकर वह बार—बार होटल के कर्मचारियों को अपने पद का रौब दिखा रहा था।

फर्जी आईपीएस से बार—बार होटल का बिल मांगने पर उसने कर्मचारियों को अच्छी नौकरी लगवाने का भी झांसा दिया। सही पैसे मिलने पर उनकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। होटल के मैनेजर की सूचना पर पुलिस होटल पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले एक ट्रांसपोर्ट का बिज़नेस करता था। कुछ साल से उसके बिज़नेस में मुनाफ़ा नहीं हो रहा था। ये फ़र्ज़ी आईडी इंद्रानील रॉय ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए ख़ुद बनवाये ताकि ज़रूरत पड़ने पर वह इस आईडी का फ़ायदा उठा सकें।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.