दिल्ली एनसीआर

आईएमएस में योग से निरोग कार्यक्रम का आयोजन

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 22, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा ने योग शिविर का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर प्रशिक्षण योग गुरु रेणुबाला सिंह एवं सीमा गुसाई ने छात्रों को योग, ध्यान, व्यायाम एवं प्राणायाम कराएं। वहीं योग शिविर के दौरान संस्थान के स्टाफ, फैकल्टी एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

योग दिवस पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को बधाई देते हुए संस्थान की महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि जीवन को खुशहाल बनाने के लिए स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मस्तिष्क का होना जरूरी है। योग एक ऐसा माध्यम है जिनसे इन दोनो ही जरूरतों की पूरा किया जा सकता है। संस्थान द्वारा आयोजित योग शिविर का शुरुआत योग गुरु सीमा गुसाई ऊँ की ध्वनि एवं गायत्री मंत्र से कराया। उन्होंने कहा कि इंसान को जीवन जीने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हम योग के माध्यम से अपनी चिंताओं से दूर होकर आध्यात्मिक सशक्तिकरण का आरंभ करते हैं। आध्यात्मिक जागृति हमें व्यर्थ और नकारात्मक भावों से दूर कर सकारात्मक विचारों की शक्ति देता है।

वहीं योग गुरु रेणुबाला सिंह ने प्राणायाम एवं हल्के व्यायाम के साथ योग शिविर को समाप्त करते हुए कहा कि प्रत्येक आसन और मुद्रा को करने की कुछ आवश्यक नियम हैं। आप चाहे तो अपने घर के बालकनी में आवश्यक नियम का पालन करते हुए योग कर सकते हैं। योग हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ हमें स्फूर्ति प्रदान करता है। वहीं आज सामुदायिक रेडियों सलाम नमस्ते के द्वारा योग से निरोग कैंपेन एवं योग आउटरीच कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का संचालन पांच जुलाई तक किया जाएगा।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.