धर्म/ज्योतिष

श्री राम मित्र मंडल रामलीला समिति द्वारा आयोजन

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On October 10, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। श्री राम मित्र मंडल रामलीला समिति द्वारा नोएडा सेक्टर 62 रामलीला मैदान में आयोजित भव्य रामलीला में राम लीला समिति द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को आयोजन में आमन्त्रित किया गया जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारी श्री सुनील गुप्ता जी एनसीआर अध्यक्ष एवं नोएडा चेयरमेन के नेतृत्व में मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री धर्मपाल गोयल जी एवं महासचिव श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी द्वारा व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों का अंग वस्त्र पहना कर एवं सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने इस भव्य आयोजन के लिए रामलीला समिति को व्यापार मंडल का सम्मान प्रतीक चिन्ह आयोजन समिति को प्रदान कर सम्मानित किया एवं प्रभु श्री राम जी, लक्ष्मण जी एवं माता सीता जी के स्वरूप कलाकारों को भी उनके उच्च प्रदर्शन के लिए व्यापार मंडल का सम्मान प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनको प्रोत्साहित किया गया!
इस अवसर पर व्यापार मंडल की तरफ से श्री सुनील गुप्ता एनसीआर अध्यक्ष एवं चेयरमैन, अध्यक्ष सुधीर पोरवाल, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग, विक्रम सेठी,गोविंद अग्रवाल, सचिव शैलेंद्र पोरवाल, नवीन पोरवाल,सुनील, डॉ जेएस बेदी, कृष्ण कुमार अग्रवाल समेत सभी पदाधिकारियों ने प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त कर उनकी लीला के मंचन का आनंद लेते हुए वहां उपस्थित समस्त जन समूह को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रदान की।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.