दिल्ली एनसीआर

ऑपरेशन सिंदूर’ बदलते भारत की तस्वीर; आतंकवाद को खत्म करना हमारा संकल्प-प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On May 25, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो शो ‘मन की बात’ के जरिए लोगों से बात की। इसके चलते नोएडा महानगर में सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री और सांसद डॉ महेश शर्मा सेक्टर 62 रजत विहार में 119 c-A4 में रहे। विधायक पंकज सिंह शक्ति केन्द्र सेक्टर 93 के बूथ नंबर 699 पर रहे। जिलाध्यक्ष महेश चौहान 534 महागुण मर्डर्न, सेक्टर 78 में रहे।

मन की बात कार्यक्रम का आज 122वां एपिसोड प्रसारित हुआ। पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना के पराक्रम पर बात की। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक ने संकल्प लिया है कि आतंकवाद को खत्म करना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, यह बदलते भारत की तस्वीर है।प्रधानमंत्री ने कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है।हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्नीशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल।

सांसद डॉ महेश शर्मा कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में योग, आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छ भारत मिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। योग की बात हो या आत्मनिर्भर व स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कार्यक्रमों की बात हो, इन सभी विषयों पर आज प्रधानमंत्री मोदी ने हम सभी को संबोधित किया।मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करता है और उन्हें राष्ट्रीय मुद्दों से जोड़ता है।

विधायक पंकज सिंह ने इस मौके पर कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री की भावनाएं और योजनाएं जन-जन तक पहुंचती हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंधु रक्षक की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश का गौरव और सम्मान बढ़ा है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उनकी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर सफल चलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। आज के कार्यक्रम में बिमला बाथम, सुषमा सिंह, बिजेंदर नागर, विनोद शर्मा, चंदगी राम यादव, संजय बाली, युद्धवीर चौहान, तन्मय शंकर, प्रवेश चौहान, गौतम शर्मा, प्रदीप चौहान, कमल वर्मा, समीर बाथम, लता अग्रवाल, किरण सिंह, आशीष मिश्रा, आशीष तिवारी, अनिल शर्मा, अशोक मिश्रा, संध्या तिवारी, सुभाष, अनूप गुप्ता, राहुल शर्मा, विपुल शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, आदि कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.