दिल्ली एनसीआर

भाजपा द्वारा 11 साल पूर्ण होने पर आठ मंडलों पर किया संकल्प सभा आयोजित

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 14, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर आठ मंडलों पर सूरजपुर मंडल दनकोर मंडल, ग्रेटर नोएडा मंडल, रबूपुरा मंडल बिसरख मंडल संकल्प सभा आयोजित की गई

बिसरख मंडल ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा जी ने कहा प्रधानमंत्री मान्य श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सम्मान विश्व पटल पर बढ़ा है आज भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था के साथ स्वदेशी सैन्य उपकरणों के निर्माण में लग कर सैन्य शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है देश प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर है और देश की जनता के लिए सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ कर लाभान्वित हो रही है मोदी सरकार में ऐतिहासिक निर्णय अखंड भारत के लिए धारा 370 ,राम मंदिर का निर्माण काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के साथ देश की प्रगति में सड़कों का निर्माण एयरपोर्ट स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल नए नए उद्योग स्थापित कर रहे हैं।

मोदी जी का सपना भारत आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत बने ये हर भारतीय का भी सपना बन रहा है हम सब मिलकर भारत विकसित कों भारत बनाये उसमे लगेंगे विधावक मास्टर तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा के कोंडली गाँव में संकल्प सभा पर कहा कि मोदी जी ने देश का मान सम्मान दुनिया में बढ़ाया है दादरी देहात मंडल में एम एल सी नरेन्द्र भाटी ने कहा कि 2014 के बाद देश में मोदी सरकार और प्रदेश में 2017 योगी जी की सरकार ने विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए बहुत सारे विकास कार्य किए है दनकोर मंडल में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि २०१४ से मोदी जी के नेतृत्व में बनी सरकार देश हित को सर्वोपरि मानते हुए देश और जनता के कार्यों में लगी हुई विकसित संकल्प सभा ओं पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर आशीष वत्स विजय भाटी जिला कार्यक्रम संयोजक मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी देवा भाटी सुनील भाटी सत्यपाल शर्मा सतेन्द्र नागर कर्मवीर आर्य धर्मेन्द्र भाटी विकाश चौधरी मनोज प्रधान अर्पित तिवारी संजय भाटी मुकेश चोहान सुनील सिंह राजीव सिंघल आदि उपस्थित रहे

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.