Homeदिल्ली एनसीआरनोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आरडब्ल्यूए के महासचिव...

नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आरडब्ल्यूए के महासचिव संदीप कुमार जिंदल के निवास पर हुए एकत्रित

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आज प्राधिकरण आपके द्वार अभियान के अंतर्गत नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी हमारे आरडब्ल्यूए के महासचिव संदीप कुमार जिंदल के निवास सी 209 पर एकत्र हुए जहां पर सैक्टर 48 की विभिन्न समस्याओं पर उनका ध्यान आकर्षित किया।

जैसे की सेक्टर में लगातार बढ़ रहा अतिक्रमण, सेक्टर के आवंटन के 20 साल के पश्चात भी सामुदायिक भवन का ना होना, सेक्टर में बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई भी व्यवस्था न होना, सेक्टर के पार्कों की दुर्दशा, रेहड़ी पटरी वालों की लगातार बढ़ती संख्या इत्यादि। अधिकारियों द्वारा हमें इस बार भी पूर्व की भांति आश्वस्त किया गया कि वो हमारे द्वारा बताई गईं समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके निवारण के लिए यथा शीघ्र कार्य करेंगे।

Hind Prabhat Samachar
Hind Prabhat Samacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments