Homeदिल्ली एनसीआरनोएडा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों गुरुजनो वंदना कर लिया...

नोएडा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों गुरुजनो वंदना कर लिया आशिर्वाद

ऋषि तिवारी


नोएडा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को नोएडा भाजपा पार्टी नेताओं के कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों के मठ, मंदिर, देवस्थान तथा आस्था अराधना, शिक्षा ग्रहण जैसे स्थान आश्रम आदि पर पहुंच कर संत, पुजारीयो, पुरोहितों, गुरुजनो का चरण वंदन किया तथा गुरु दक्षिणा दान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किए है।

इस मौके पर बालाजी मंदिर सेक्टर 126 में जिला प्रभारी कांता कर्दम, जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भाजयुमो महामंत्री उमेश त्यागी एवम उपाध्यक्ष मनीष शर्मा के साथ भगवान बालाजी का चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ वहां के पुरोहित जी का अंगवस्त्र से सम्मान किया।
ये कार्यक्रम आज सभी मंडलों में आयोजित हुआ जहां सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर में जा कर भगवान के दर्शन किए साथ ही वहां मौजूद गुरुओं का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर उनके साथ विनोद शर्मा, उमेश यादव, प्रमोद बहल, अशोक मिश्रा, शिवानी शरद, मधु मेहरा, रवि मिश्रा, सतेंद्र सिरोही, रचना जैन, पंकज झा, निर्मल सिंह, गोपाल गोड, सत्यनारायण महावार, अमित नागपाल आदि कार्यकर्ता साथ रहे!

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments