दिल्ली एनसीआर

मंत्री डा. कमल गुप्ता से मिल नवीन गोयल ने कई मुद्दों पर की बात

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On March 2, 2023
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


गुरुग्राम। यहां पीडब्ल्यूडी स्वर्ण जयंती विश्राम गृह में हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता से पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने मुलाकात करके कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने गली, मोहल्ले की समस्याओं के साथ दुकानदारों की मांग भी मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री डा. कमल गुप्ता ने जल्द ही समाधान की बात कही।

नवीन गोयल ने मंत्री के समक्ष कहा कि जनहित में प्रदेश सरकार के अनेक प्रोजेक्ट पर लगातार काम जारी है। आमजन को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। शहर में बिजली, पानी, सड़कों, सीवेरज को दुरुस्त किया जा रहा है। सेक्टर्स में सामुदायिक केंद्र, चौपाल आदि का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री डा. कमल गुप्ता को नवीन गोयल ने अनुरोध किया कि नई बस्ती में वाल्मीकि चौपाल के निर्माण के लिए 2 करोड़ 48 लाख रुपये का एस्टीमेट बना हुआ है। इसके अभी तक टेंडर जारी नहीं हो पाए हैं। अगर जल्द टेंडर जारी हो जाते हैं तो वाल्मीकि चौपाल का निर्माण भी जल्द पूरा होगा और लोगों को राहत मिलेगी। यहां लोगों को अपने बच्चों की शादियां व परिवार के अन्य कार्यक्रमों के लिए परेशान होना पड़ता है।

नवीन गोयल ने गुरुग्राम में सीवरेज की समस्या भी मंत्री के समक्ष उठाई। उन्होंने कहा कि शीतला कालोनी, विष्णु गार्डन समेत पूरे गुरुग्राम में सुपर सोकर मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि सीवरेज की सफाई का काम निरंतर जारी रह सके। क्योंकि अक्सर किसी न किसी गली, मोहल्ले से लोग सीवरेज ब्लॉक होने की समस्या लेकर आते हैं। दुकानदारों की मांग का भी नवीन गोयल ने समर्थन करते हुए मंत्री से राहत देने की बात कही। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में तह बाजारी की जो दुकानें हैं, उनमें से काफी दुकानों की मलकियत लोगों के नाम नहीं हुई हैं। लंबे समय से दुकानदार इस मांग को उठा रहे हैं। इसलिए इस कार्य को जल्द से जल्द कराकर दुकानदारों को राहत दी जाए।

ऐसा उनका निवेदन है। इस अवसर पर गुरुग्राम इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रधान जगननाथ मंगला, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता बॉबी, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, पूर्वांचल समाज के प्रधान सतेंद्र ङ्क्षसह, कर्मचारी नेता गौरव टांक भी मौजूद रहे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने नवीन गोयल को आश्वस्त किया कि इन सभी विषयों पर अधिकारियों से बात करके जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। जनता को सुविधाएं देना ही सरकार की प्राथमिकता है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.