Homeदिल्ली एनसीआरसांसद डॉ. महेश शर्मा ने ली संस्कृत में शपथ

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने ली संस्कृत में शपथ

ऋषि तिवारी


नोएडा। 18वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने मंगलवार को संसद में संस्कृत भाषा में शपथ ली है और उन्होंने यह शपथ संस्कृत भाषा में लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया है। गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने लोक सभा चुनाव 2024 में यूपी से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

बता दे कि सांसद डॉ. महेश शर्मा द्वारा संस्कृत में शपथ लेने का फैसला भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। उनके इस कदम के चलते भारत की प्राचीन भाषा और विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी। गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार सांसद निर्वाचित किए गए हैं। लोक सभा चुनाव में डॉ. महेश शर्मा ने 5 लाख से ज्यादा मतों से जीत प्राप्त की।

Hind Prabhat Samachar
Hind Prabhat Samacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments