दिल्ली एनसीआर

Shilaanyaas: सांसद ने डॉ. महेश शर्मा ने 11 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On March 7, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा : गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने सेक्टर 27 के पार्क में वीरवार को करीब 11 करोड़ 24 लाख रुपये के 124 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास के रास्ते से होकर ही 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए देश भर में विकास कार्य कर रहे हैं।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पिछले 7 सालों के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक लाख करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सांसद निधि के माध्यम से नोएडा, दादरी और जेवर विधान सभा में कई विकास कार्य किए हैं। कुछ विकास कार्य अब पूरे हो चुके हैं और कुछ पर काफी तेजी के साथ काम चल रहा है। इनमें तिगड़ी कालोनी में 7 लाख, 50 हजार की अनुमानित लागत से इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य, 9.980 लाख से छिजारसी कालोनी में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के साथ ही चोटपुर कालोनी, बहलोलपुर कालोनी, युसुफपुर चकशाहबेरी, बरौला, हिंडन विहार, तिगड़ी संत देव कालोनी, खाटू श्याम गली चोटपुर कालोनी, सलारपुर खादर, 25 फुटा रोड बुद्ध विहार और सलारपुर में शिव नगर कालोनी समेत कई स्थानों पर एक करोड़ 37 लाख की अनुमानित लागत से इंटरलॉकिंग और नाली का कार्य किया गया।

दादरी विधान सभा क्षेत्र में कचैड़ा वारसाबाद, जनकल्याण समिति कुलेसरा, चरनी विहार, छपरौला, चिपियाना बुजुर्ग, दादरी के खंडेरा, सलारपुर कलां, ग्राम दादूपुर, दादरी के सादुल्लापुर रोड, बेगमपुर उर्फ नई बस्ती, भनौता रोजा याकूबपुर, खैरपुर, छपरौला, शंकर विहार फेस-2 और रूपवास में अनुमानित 141.070 लाख के विकास कार्य कराए गए। वहीं, जेवर विधान सभा में सांसद निधि से 135.670 लाख रुपये के विकास कार्य कराए गए है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.