दिल्ली एनसीआर

Modi mind’s talk: 10 सालों के कार्यकाल में हुए कई ऐतिहासिक कार्यक्रम : बृजेश पाठक

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On February 25, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सोसायटी में रविवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से सोसायटी के निवासियों ने सेक्टर की समस्याओं को भी विस्तार से रखा। वहीं, इन सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोसायटी के निवासियों को दिया।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि मोदी के मन की बात समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरणा देती है। मोदी के मन की बात का कार्यक्रम राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक कार्यक्रम होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री खेल संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले लोगों का संदेश पूरे देश को पहुंचाते हैं। जिससे इन लोगों के माध्यम से देश के सभी निवासियों को प्रेरणा मिल सकें और वह भी इन लोगों की तरह से कुछ नया कर पाएं। यह कार्यक्रम बेहद खास बनता है और यही इसका मूल मंत्र है। इसी वजह से मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पूरा देश काफी गंभीरता के साथ सुनता है और उस पर अमल भी करता है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए। आज तक आजादी के 70 सालों में भी इस प्रकार के कार्य नहीं किए गए हैं। इसी के चलते तीसरी बार भी देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने को आतुर है। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री गणेश जाटव और रजत विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.