दिल्ली एनसीआर

मंजरी डायग्नोस्टिक सेंटर कर रहा मरीजों की जान से खिलवाड़

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On April 25, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। सेक्टर 26 नोएडा में स्थित मंजरी डायग्नोस्टिक सेंटर में हो रहा मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है। आपको बता दें मंजरी डायग्नोस्टिक सेंटर में किए गए सभी टेस्टी के रिजल्ट अन्य सेंटर के रिजल्ट से बहुत ज्यादा अंतर है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मंजरी डायग्नोस्टिक सेंटर में डिलीवरी से पूर्व लिंग की जांच भी की जाती है।

गलत काम में कई अधिकारी भी शामिल
आपको बता दें कि मंजरी डायग्नोस्टिक सेंटर अन्य कई प्रकार की गलत गतिविधियां में भी शामिल है। जो कि एक ऐसा मामला नोएडा स्थित सेक्टर 19 में रहने वाले एक परिवार के साथ सामने आया है जिसमें पेट में पथरी की गलत रिपोर्ट मंजरी डायग्नोस्टिक सेंटर ने दी पीड़ित परिवार ने जब अन्य डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराई तो यहां के रिपोर्ट्स में किसी प्रकार की पथरी को शिकायत नहीं बताई गई। इससे हम अंदाजा लगा सकते है कि मंजरी डायग्नोस्टिक सेंटर लोगों की जिंदगी के साथ कैसे खिलवाड़ कर रहा है। इससे संबंधित जानकारी जब डॉ मंजरी से ली गई तो कहा रिपोर्ट गलत हो गई तो उससे क्या उनके पास भी तो पैसा जाता है कुछ नहीं कर सकते हमारा। हमारी पहुँच बहुत उपर तक है। अब यह देखना होगा कि यह गोरखधंधे में क्या उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों को मिलीभगत से हो रहा है?

सरकार द्वारा फर्जी मंजरी डायग्नोस्टिक सेंटर पर हो छापा
पीड़ित परिवार ने कहा कि इस गैरकानूनी मंजनोस्टिक सेंटर को सील कर कार्यवाही की जाए ताकि लोगों किसी के जिंदगी से खिलवाड़ ना कर सके और पीड़ित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ से अपील की है कि ऐसे फर्जी मंजरी डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारकर इसे बंद कर कानूनी कार्यवाही किया जाए।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.