धर्म/ज्योतिष

इस्कॉन नोएडा में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव शोभा यात्रा का आयोजन

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 10, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


भी नोएडा निवासियों को इस्कॉन नोएडा में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए आमंत्रित करने हेतु रविवार, 10 अगस्त 2025 को शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा सांय 4 बजे सेक्टर 18 स्थित गुरुद्वारे से आरम्भ होकर अट्टा मार्केट, सब मॉल, डीएम चौक, स्पाइस मॉल और एडोब चौक होते हुए सांय 6:30 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुँची। पूरे रास्ते भर भक्तों के विभिन्न समूह हरिनाम संकीर्तन और नृत्य करते रहे।

भक्तों का उत्साह देखते बनता था। वे इतने भाव विभोर होकर कीर्तन कर रहे थे मानो इस जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण वास्तव में प्रकट होने वाले हैं। राधा कृष्ण तथा कृष्ण बलराम की झाकियां शोभा यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं। सभी लोग राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चों के साथ अपनी फोटो खिंचवा रहे थे। पूरे रास्ते में सभी को हलवा प्रसाद एवं आध्यात्मिक ग्रन्थों के शिरोमणि लेखक, श्रील प्रभुपाद जी द्वारा विरचित ग्रन्थ वितरित किए गए।

मार्ग में अनेकों स्थान पर शोभा यात्रा में सम्मिलित भक्तों का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन एवं नोएडा ऑथोरिटी का विशेष सहयोग रहा। हंसते, गाते एवं हरिनाम पर नृत्य करते हुए भक्तों के साथ शोभा यात्रा अपने गंतव्य, इस्कॉन नोएडा मंदिर पर सांय 6:30 बजे पहुंची जहां सभी को भरपेट रात्रि भोजन प्रसाद वितरित किया गया। इस शोभा यात्रा में लगभग 2500 भक्तों ने भाग लिया। कुल मिलाकर शोभा यात्रा शान्तिपूर्वक तथा अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई।

 

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.