दिल्ली एनसीआर

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सभी सदस्यों की आम जनसभा बैठक

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On May 21, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण आम जन सभा का आयोजन मुकुंद बिहारी मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल) की अध्यक्षता में श्री अग्रसेन भवन सेक्टर 33 नोएडा में किया गया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, मुकुंद बिहारी मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष), श्री जितेंद्र सोनी (प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष), सुनील पांडे (प्रदेश कार्यालय प्रभारी) मुख्य अतिथि रहे।

इस बैठक में आदरणीय सुनील गुप्ता एनसीआर अध्यक्ष एवं चेयरमैन के अस्वस्था के कारण कुछ समय पहले निधन हो जाने पर प्रदेश कमेटी द्वारा वर्तमान जिला कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की गई थी एवम नव कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को लेकर नामांकन लिए गए।
नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत बैठक में मौजूद प्रदेश कमेटी एवं सभी जिला सदस्यों द्वारा संजय जैन को अध्यक्ष, अमित अग्रवाल को वरिष्ठ महासचिव, नरेश बंसल जी को कोषाध्यक्ष एवं सुधीर पोरवाल जी को प्रदेश मंत्री मनोनीत कर इन मुख्य पदों की घोषणा करते हुए बाकी के पदों के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।

इस बैठक की शुरुआत सुनील गुप्ता की आत्म शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई प्रदेश चेयरमैन द्वारा मौजूद सभी सदस्यों को व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यो की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और बताया गया कि व्यापार मंडल हर समय अपने व्यापारी व औद्योगिक साथियों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहता है. प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा नोएडा गौतम बुध नगर कार्यकारिणी की इकाई को कैसे विस्तृत रूप दिया जाए युवा एवं मातृशक्ति के नेतृत्व पर बल दिया गया साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया की गौतम बुद्ध नगर कि अगर किसी भी व्यापारी व औद्योगिक भाई को किसी भी समस्या का अगर सामना करना पढ़ रहा है तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल उसके सन्ग कंधे से कंधा मिलाकर उसकी समस्या के निस्तारण हेतु उसके साथ खड़ा है।

इस बैठक में व्यापार मंडल के संरक्षक डॉ डीके गुप्ता, मनोज गुप्ता, फूल सिंह यादव, विकास बंसल, गोविंद अग्रवाल, विक्रम सेठी, डॉक्टर जे एस बेदी, राहुल भाटिया, अमित पोरवाल, सुरेंद्र गर्ग, सुनील वर्मा, तनवीर चौधरी, पंकज ऐबर्ट, अर्चना त्यागी, आशा पोद्दार, कविता सिंह, मधु सिंह, पूजा अग्रवाल, संतोष सिंह समेत व्यापार मंडल के सभी पूर्व पदाधिकारी एवं सदस्य इस प्रक्रिया में मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.