दिल्ली एनसीआर

ISSO राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में गौतमनगर के 8 मेडल

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On October 6, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषी तिवारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जिम्नास्टों ने विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए 4 से 5 अक्टूबर, 2025 को हैदराबाद में हुए आईएसएसओ नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कुल 8 मेडल अर्जित किए। इससे पहले सितंबर माह में हुए CBSE प्रतियोगिता में 18 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया था।

इस प्रतियोगिता में वान्या चौधरी ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक, समायरा गुप्ता ने कांस्य, ईवा चौहान ने कांस्य और टिया चौहान ने विभिन्न श्रेणियों में कांस्य पदक जीते। गौतम बुद्ध नगर जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने कहा, “हमें सभी स्तरों पर असाधारण प्रदर्शन करने वाले अपने जिम्नास्टों पर बहुत गर्व है। उनकी लगन और कड़ी मेहनत गौतम बुद्ध नगर में जिम्नास्टिक का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचा उठा रहा है, और हम आगामी सत्र में राज्य और राष्ट्रीय खेलों में और भी सफलताओं की आशा करते हैं।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.