दिल्ली एनसीआर

गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने पाँच मंडलों में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 10, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने पाँच मंडलों में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली और स्वच्छता अभियान चलाया जिसमे बिसरख मंडल में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा तिरंगा यात्रा जिला संयोजक धर्मेन्द्र कोरी बादलपुर मंडल में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र अवाना पवन नागर दनकोर मंडल जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जिला मंत्री विकाश चौधरी जारचा मंडल अभिषेक शर्मा धर्मेन्द्र कोरी दादरी नगर में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी रहे ।

दादरी में विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने दादरी नगर में शहीद स्मारक स्थल से राव उमराव जी की प्रतिमा तक स्वछता अभियान और तिरंगा यात्रा पर कहा कि भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान चला रही है तिरंगा यात्रा अभियान आयोजन से जन जन में देश भक्ति की भावना जागृत होगी और देश की एकता को मजबूती मिलेगी ।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा बिसरख मंडल में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश पर कहा कि यह यात्रा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और जन-जन में देशभक्ति की भावना जगाने का संकल्प है। उन्होंने कहा देश की आज़ादी की लड़ाई में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस लोक मान्य तिलक लाला लाजपतराय चन्द्रशेखर आज़ाद शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव रामप्रसाद बिसमिल झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई आदि लाखों लाखों क्रान्तिकारी शहीद हुए तब जाकर देश की आज़ादी मिली आइए, हम सभी मिलकर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के सम्मान और गर्व को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

तिरंगा यात्रा पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मन्द्र कोरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य mandal अध्यक्ष मुकेश चौहान राजीव सिंघल धीर राणा गजेन्द्र वाल्मीकि अभिषेक कौशिक संगीता रावल सुभाष बजरंगी प्रीति बघेल मनोज वर्मा सोनू वर्मा दीपक भैया सभासद संजय शर्मा जितेन्द्र सैन आदि सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा पर सैकड़ों सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.