April 20, 2026

इंग्लैंड की टेम्स नदी की तर्ज पर बनेगा पटना में गंगा चैनल

ganga

303 Views

राम नरेश


पटना। पटना शहर से दूर मां गंगा जल्द ही शहर के करीब से बहती हुई नजर आएंगी। इसके लिए लंदन की टेम्स नदी की तर्ज पर पटना में भी कंक्रीट का गंगा चैनल बनाया जाएगा। इसके लिए तीन विभागों की टीम दिन-रात लगी हुई है। इस कंक्रीट की चैनल के जरीए मां गंगा को शहर के पास लाया जाएगा। साथ ही इसमें स्पोर्ट्स गतिविधि होने के साथ छठ महापर्व भी होगा।

विभागीय अधिकारियों की मानें, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंदन दौरे के दौरान टेम्स नदी का परिभ्रमण किया था। वहां से लौटने के बाद टेम्स नदी की तर्ज पर ही गंगा चैनल बनाने का प्लान बनाने का निर्देश दिया है। तभी से तीन विभागों द्वारा इस इलाके को विकसित करने की कार्ययोजना पर काम चल रहा है।

इंग्लैंड की टेम्स नदी की तर्ज पर बननेवाले गंगा चैनल ऐसे तैयार किया जा रहा है, ताकि गर्मी में भी दो मीटर से अधिक पानी रह सके। यह चैनल कुर्जी से निकलकर सभ्यता द्वार, कलेक्ट्रेट होते हुए रिवर फ्रंट के किनारे से गंगा में मिलेगा। कुर्जी और सभ्यता द्वार के पास स्लुइस गेट बनेंगे। इसके लिए जेपी गंगा पथ से अशोक राजपथ के बीच वाले 7.5 किमी हिस्से को विकसित किया जाएगा। इसमें दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक का इलाका भी शामिल है।

About Author

Contact to us