दिल्ली एनसीआर

वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 24, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बुधवार को ई-रिक्शा से बैटरी चोरी वाहनों करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दो बैटरी बरामद की है। यह गैंग बैटरी चोरी कर दिल्ली में बेचते थे। पुलिस अभी इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलपुरा के पास एसीई सिटी के पास पुलिस की एक टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान शक के आधार पर कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों की कार से दो बैटरी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुलिस ने बुलंदशहर निवासी प्रमोद पुत्र भिक्की और आबिद पुत्र मोहम्मद शकील के रुप में की है। ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों अपने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वाहनों से बैटरी चोरी करते थे। इनके खिलाफ दिल्ली एनसीआर में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। नोएडा से भी मुठभेड़ के दौरान आबिद गिरफ्तार हो चुका है। 17 जुलाई को आरोपियों ने डेरीन गांव निवासी नसीम के घर में घुसकर बैटरी चोरी की थी।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.