Homeदिल्ली एनसीआरफर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। बीटा—2 ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस ने वाहन व मोबाइल लूट करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट, लगी हुई दो बाइक, एक मोबाइल फोन और तमंचा बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रबूपुरा निवासी नाजिम पुत्र सफिया, शहनवाज पुत्र नजरूद्दीन और खुर्जा निवासी फुरकान पुत्र राजा कोे वाहन चेकिंग के दौरान नवादा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह घूम कर पहले रेकी करता था और मौका पाकर बाइक व फोन आदि सामान चुराकर फरार हो जाता था। चोरी किए गए वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर यह गिरोह रहागीरों से मोबाइल फोन भी लूट लिया करता था।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments