दिल्ली एनसीआर

बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा आरती सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दी बधाई

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 8, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। भारतीय बौद्ध महासभा की युवा एवम् बाल विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ग्राम निठारी स्थित बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा आरती सिंह के प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे भेट कर बधाई दी और साथ ही लैपटॉप उपहार में दिया और कहा सुविधा के अभाव में भी बेटियां आगे बढ़ रही हैं। यह देखकर गर्व होता है। एक छोटे से गांव में पढ़े बढ़े इन बच्चों ने अपने संघर्ष से यह मुकाम हासिल किया और निश्चित ही अपनी प्रतिभा से भविष्य में एक बड़ा मुकाम हासिल करेंगे।

स्कूल के प्रिंसिपल राजेश अम्बावता ने बताया कि डॉ आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर एवम् सीनियर वर्ग में 36 जनपदों के 125 परीक्षा केंद्रों पर 18 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमे प्रथम स्थान प्राप्त कर आरती ने ना सिर्फ स्कूल का नाम बल्कि जिले का नाम रोशन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरती से मिलकर उसका मनोबल जिस तरह बढ़ाया वह प्रेरणादायक था।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.