दिल्ली एनसीआर

भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा नोएडा की नई कार्यकारिणी का गठन

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On March 30, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। भारत विकास परिषद-स्वर्णिम शाखा द्वारा वार्षिक आम बैठक का आयोजन सेक्टर 27 नोएडा क्लब मे किया गया और इस बैठक मे शाखा द्वारा वर्ष 2024-25 मे किए गये सभी सामाजिक विकास कार्यक्रमों एवम परिवार मिलन समारोह की जानकारी अध्यक्ष अजय अग्रवाल एवम सचिव प्रमोद शर्मा ने बैठक मे सम्मिलित सभी सदस्यो को करायी। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल ने वर्ष भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

बैठक मे वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन प्रांत से पधारी तरूणा शर्मा – उपाध्यक्ष संस्कार के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ। प्रमोद शर्मा-अध्यक्ष, महेन्द्र शाह-सचिव, राजेश खंडेलवाल-कोषाध्यक्ष एवम अंशु अग्रवाल- महिला सहभागिता के पद के लिए चयनित हुए। शाखा सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया प्रोग्राम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश बाबू गुप्ता (राष्ट्रीय वित्त मंत्री) उपस्थित रहे।

बैठक मे शाखा संरक्षक सुमन गुप्ता, नैवेद्य शर्मा, शाखा अध्यक्ष अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल, महिला संयोजिका स्मृति गुप्ता, महेन्द्र शाह, मुकुल बाजपेयी, डॉ एम के अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, राम चन्द्र बजाज, पी के अग्रवाल, डॉ नितिन अग्रवाल, डॉ आलोक गोयल, दिनेश मित्तल, प्रकाश ईनानी, राजेश खंडेलवाल, अंशु अग्रवाल, सुजाता शर्मा, कल्पना अग्रवाल, सुमित्रा शाह, सपना बंसल, शिंधुजा बाजपेयी, मीनू अग्रवाल एवम अन्य सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहें।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.