Homeबड़ी खबरबेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल

बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल

रिपोर्ट, मो. अंजुम आलम, जमुई (बिहार)


जमुई। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र नवकाडीह गांव में रविवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली युवक के जांघ में लगी और आरपार हो गई। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्वजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर की निगरानी में युवक का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव निवासी स्व. कन्हैया मंडल के 28 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र मंडल के रूप में हुई है।

घायल सुरेंद्र ने बताया कि लगभग 12 वर्ष पहले उनके पिता कन्हैया मंडल और एक जीवन सिंह की हत्या की गई थी। उस वक़्त गांव के ही सोहित मंडल का नाम मुख्य आरोपित में आया था। इस मामले में जयप्रकाश उर्फ घुटन मंडल सजा काट रहा है। लेकिन सोहित मंडल पुलिस के मिली भगत से अपना नाम केस से कटवा लिया था। उसके बाद से सोहित मंडल उसे मारने के लिए कई बार कोशिश कर चुका था। रविवार की देर शाम जब वह शौच कर वापस लौट रहा था तो गांव के ही काली स्थान के पास तीन लीगों ने इसे छेंक लिया जब युवक भागने की कोशिश की तो सोहित मंडल ने उसपर लगातार दो गोली चला दी। एक गोली तो उसे नहीं लगा लेकिन दूसरा गोली उसके जांघ के आरपार हो गई।

जिससे वह घायल हो गया। जबतक स्थानीय ग्रामीण पहुंचते तबतक आरोपित सोहित और उनके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना के बाद टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुँची और घायल युवक से घटना की जानकारी लेते हुए घटना की जांच में जुट गई है। फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments