दिल्ली एनसीआर

अपेक्स बिल्डर के मालिक सतनाम सिंह सचदेवा का फूंका पुतला

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 2, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानु का अपेक्स बिल्डर, सिद्धार्थ विहार गाजियाबाद के खिलाफ धरने का चौथा दिन है, आज के धरने की अध्यक्षता रूपेश त्यागी तथा संचालन विकास गुर्जर ने किया, यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रुपेश त्यागी के आह्वान पर अपेक्स बिल्डर के मालिक सतनाम सचदेवा का पुतला फूंका गया, गौतम बुध नगर के जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर ने बताया कि अपेक्स बिल्डर के खिलाफ आगे की रणनीति शीघ्र बना कर आगे कार्यवाही की जाएगी, जब तक हमारे कार्यकर्ता के पैसे नहीं मिल जाते तब तक धरना सुचारू रूप से चलता रहेगा और आगे आगे धरने का रूप मजबूती से बढ़ता रहेगा।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक यादव, एनसीआर मीडिया प्रभारी सोनू अवाना, NCR मुख्य सतबीर मुखिया, अनिल बैसोया, एनसीआर उपाध्यक्ष यशपाल नागर, अरविंद नागर, मुनीम नागर, सुखबीर नागर, मुनीम नागर, योगेंद्र नागर जिला उपाध्यक्ष अनिल अवाना, डॉ अरुण सेन, रईसुद्दीन, भानु प्रकाश अमन शर्मा, महकार नागर , जिया राम, सुरेश तिवारी अमन शर्मा, भानू प्रकाश, विनय कौशिक,प्रदेश प्रवक्ता आसू ठाकुर रितिक यादव सौरभ कुमार ,नवीन कुमार ,शिवम कुमार, अजय टोली कृष्ण वंश त्यागी रिहान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.