दिल्ली एनसीआर

डॉ. महेश शर्मा ने सांसद खेल महोत्सव महाकुंभ का उद्घाटन किया

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On November 4, 2025
1 min read 1.2k views
Sports Festival Mahakumbh Competition Noida0

ऋषी तिवारी


भाजपा के तत्वावधान में जनपद गौतमबुधनगर के दादरी विधानसभा क्षेत्र के मिहिर भोज कॉलेज स्टेडियम में मंगलवार को ‘सांसद खेल महोत्सव महाकुंभ प्रतियोगिता’ का शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया। उनके साथ विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास होता है। खेल न केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम हैं, बल्कि मानसिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण का भी आधार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने की प्रेरणा देते हैं।

एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा

एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र के बच्चे देश-विदेश में खेलों के माध्यम से क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक हैं। खेल प्रतिस्पर्धा से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा पाते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह खेल महाकुंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मिट्टी से मंडल तक” के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “खेलो उत्तर प्रदेश – खेलो भारत” के संदेश को आगे बढ़ाने वाला है।

सैकड़ों कार्यकर्ता और युवा मौजूद

इस अवसर पर दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित, लोकसभा खेल महोत्सव संयोजक संजय बाली, युवा मोर्चा अध्यक्ष*राज नागर, इंद्र नागर, राजीव सिंघल (मीडिया प्रभारी), कर्मवीर आर्य, जिला पंचायत सदस्य मनोज शिशोदिया, विजय गौतम, धीर राणा, संजय भाटी, मनोज भाटी, सोमेश गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.