दिल्ली एनसीआर

विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के ११ साल पर जिला कार्यशाला सेक्टर ११६ में आयोजित

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 5, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। उस कार्यशाला में सत्यपाल सैनी ने बताया कि मोदी सरकार के सुशासन और विकास के ११ साल पूर्ण होने पर ये कार्यशाला नोएडा जिला कार्यशाला सेक्टर ११६ में आयोजित किया गया। हम सभी को जन जन तक सरकार के विकास कार्यों को पहुंचना है। इसे के चलते ९ जून से ९ जुलाई तक बदलता भारत मेरा अनुभव प्रतियोगिता का आयोजन MyGov पर किया जाएगा जहां सभी लोग इसमें भाग ले सकते हैं।

८ जून से ११ जून तक राष्ट्रीय प्रदेश और जिला लेवल पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। मंडल स्तर पर १२ से १४ जून के बीच विकसित भारत संकल्प सभाओं साथ ही १७ से २१ जून के बीच विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

१५ से १७ जून के बीच सभी शक्ति केंद्र पर सभाओं और चौपालों का आयोजन किया जाएगा जहां ११ वर्षों की उपलब्धियों, आयुष्मान योजना, विकसित भारत पर संकल्प दिलाना, साथ ही मोदी सरकार की ११ साल पर उपलब्धियों पर बनी पत्रिकाओं को घर घर पहुंचाना शामिल है। इसके साथ ५ जून से १५ अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान साथ ही २३ जून को डॉ . श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और २५ जून को आपातकाल – जिलों में सेमिनार एवं लोकतन्त्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित किया है।

सैनी जी ने आगे बताया कि इस अभियान के जरिए भाजपा 2014 के बाद माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किए गए कार्यों का लेखाजोखा लेकर हम।सभी को जनता के बीच में जाना है। पार्टी की रणनीति है कि युवा, महिला, किसान और मजदूर श्रेणी में विभाजित लोगों के कल्याण और उत्थान में किए गए कामों के जरिए जनता के बीच संवाद स्थापित किया जाए, जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना, मुद्रा योजना, पीएम फसल बीमा योजना, आवास योजना, खाद्य सुरक्षा, उज्ज्वला, जेजेएम योजना शामिल है।

जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने इस कार्यशाला में बताया कि देश की जनता ने विकसित भारत, स्वाभिमानी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा किया है। जनता की उम्मीदों और विश्वासों पर मोदी सरकार लगातार 11वें वर्ष भी खरा उतर रही है। आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा। मोदी सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही। आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक लड़ाई में भारत ने पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर किया है। हम आज अर्थ व्यवस्था में विश्व के चौथे स्थान पर पहुंचा है, आज भारत अमेरिका, चाइना रशिया जैसी महाशक्तियों के साथ खड़े हैं। इस सभी कामों को हमें जन जन तक पहुंचाना है।

कार्यशाला में पूर्व महिला आयोग अध्यक्षा विमला बाथम, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, विनोद त्यागी, हर्ष चतुर्वेदी, अभियान संयोजक महेश अवाना, उमेश त्यागी, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, अमित त्यागी, गणेश जाटव, प्रमोद बहल, तन्मय शंकर, मुकेश शर्मा, उमेश यादव, सुशील शर्मा, गिरिजा सिंह,गिरीश कोटनाला, चमन अवाना, प्रदीप चौहान, गौतम शर्मा, ओमवीर अवाना, अशोक मिश्रा, राम किशन यादव, सत्यनारायण माहवार, राम निवास यादव, गोपाल गौर, प्रज्ञा पाठक, रवि यादव, मनीष तिवारी, नीरज चौधरी, पंकज झा, राजेंद्र अवाना आदि जिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.