दिल्ली एनसीआर

डीएवी पब्लिक स्कूल ने पंजाब के विशेष पर्व बैसाखी के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On April 11, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में शुक्रवार को पंजाब के विशेष पर्व बैसाखी के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका आरंभ तदुपरांत छात्रों ने इस पर्व को मनाने की परंपरा के कारण और ढंग का परिचय आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

कविता वाचन के द्वारा बैसाखी की विशेषताओं को वर्णित किया गया। बच्चों के रंग बिरंगे परिधानों में अपने नृत्य के द्वारा कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये।विद्यालय की प्रधानाचार्या उपासना शर्मा तथा सभी अध्यापकों ने छात्रों को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी ।विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक व सामाजिक परंपराओं के प्रति छात्रों में सजगता उत्पन्न करने में सफल भूमिका निभाते हैं।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.