दिल्ली एनसीआर

Saras aajeevika Festival 2024: सरस मेले में अंतिम वीकेंड पर उमड़ा जनसैलाब

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On March 2, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। सैक्टर-33 ए स्तिथ नोएडा हाट में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा समर्थित सरस मेले में शनिवार को भारी संख्या में खरीदारों का जनसैलाब उमड़ा। जहां एक ओर लोगों ने यहां जमकर खरीदारी की, वहीं दूसरी ओर विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का लोगों ने स्वाद चखा। केंद्र सरकार का चौथा सरस आजीविका मेला सोमवार, 04 मार्च को समापन की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा समर्थित यह सरस आजीविका मेला अब मात्र एक दिन के लिए है, जिसका विधिवत समापन सोमवार को होगा। सरस आजीविका मेले में शनिवार को हरियाणा के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा वहीं 150 स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शनिवार को यहां सभी राज्यों के हस्तशिल्प उत्पादों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, केरल, असम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, लद्दाख, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मणिपुर तथा राजस्थान समेत 29 राज्यों की हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है, जबकि देश भर के 20 राज्यों की 80 गृहणियों के समूह ने अपने प्रदेश के प्रसिद्ध क्षेत्रीय व्यंजनों के स्टाल लगाए हैं, जिनमें हर प्रदेश के क्षेत्रीय व्यंजनों के स्वाद का अनोखा आनंद प्राप्त हो रहा है।

सरस मेले के 16वें दिन यहां हरियाणा के कलाकारों ने लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। इसके साथ ही अन्य सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले में शनिवार को विभिन्न राज्यों के आकर्षक उत्पादों, खासकर हैंडलूम तथा हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स की जमकर खरीददारी की गई। आंध्र प्रदेश के फूड प्रोडक्ट्स की लोगों ने जमकर खरीददारी की। आंध्रा के ही हैंडीक्राफ्ट उत्पाद जैसे वुड कार्विंग लोगों की खसी पसंद बने। असम के हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की खासी धूम रही। असम के ही हैंडीक्राफ्ट के बम्बू प्रोडक्ट्स की महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। उधर बिहार के सत्तू लोगों की पसंद बने।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.