दिल्ली एनसीआर

कांग्रेस के नेताओं ने की पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On October 1, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एव कोडिनेटर बागपत प्रभारी श्री सतेन्द्र शर्मा व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री लोकप्रिय नेता माननीय श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी को हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस दल का नेता बनाए जाने पर नोएडा कांग्रेस के नेताओं ने उनके दिल्ली आवास पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरियाणा के सहप्रभारी लियाकत चौधरी ने बताया कि आज सब कांग्रेस के नेताओं ने हरियाणा के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी से दिल्ली आवास पर मुलाकात कर शुभकामनाएं दी पूर्व सदस्य सतेन्द्र शर्मा बताया लोकप्रिय नेता हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस दल के नेता बनाए जाने पर मा० श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी को पगड़ी बांधकर पटका पहनाकर व गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं व बधाई दी इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य यतेन्द्र शर्मा,अल्पसंख्यक नेता लियाक़त चौधरी,पूर्व प्रदेश सदस्य बागपत प्रभारी सतेन्द्र शर्मा,नोएडा महानगर के महासचिव दयाशंकर पांडये सहित कांग्रेस ज़न उपस्थित थे

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.