दिल्ली एनसीआर

महर्षि दयानन्द के आदर्शो क़ो अपनाकर देश की दशा और दिशा बदलें :दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On September 14, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। आज रविवार कोकेन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के 47 वें स्थापना दिवस व आर्य समाज के 150 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में “राष्ट्रीय आर्य गोष्ठी” का आयोजन आर्य समाज डिफेंस कॉलोनी नई दिल्ली में किया गया जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आर्य प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ ब्रह्मा आचार्या श्रुति सेतिया ने किया।

मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महर्षि दया नन्द सरस्वती ने एक नई क्रांति का सूत्रपात किया।हम उनके आदर्शो क़ो अपनाकर उनके कार्यों क़ो आगे बढ़ाएं।उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी नेता नहीं संत हैँ।एक लय और ताल में दिन रात जन कल्याण के कार्य करते हैँ।वे स्वामी दयानन्द के आदर्शो क़ो लेकर कार्य कर रहे हैँ।उन्होंने देश के सम्मान क़ो विश्व में बढ़ाया है हम भी उन आदर्शो क़ो लेकर आगे बढ़ें देश की दिशा और दशा बदलते रहे।

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि युवाओं को संस्कारवान,देश भक्त बनाने का कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ेगा यह समय की मांग है। शिक्षाविद् आनंद चौहान, अजय चौहान ने अपनी शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी पर राष्ट्र को गर्व होना चाहिए।आर्य नेता ठाकुर विक्रम सिंह ने ओम ध्वज फहराया। वैदिक विद्वान डॉ.जयेन्द्र आचार्य, आचार्य विद्या प्रसाद मिश्र, वीरेंद्र विक्रम,प्रो. नरेंद्र आहूजा विवेक, गवेन्द्र शास्त्री, डॉ सुनील रहेजा, गायत्री मीना आदि ने अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि आर्य समाज पुन: सक्रिय होकर राष्ट्र को मजबूत करेगा और अन्धविश्वास पाखंड के विरुद्ध जन जागरण करेगा।

गायक नरेन्द्र आर्य सुमन, प्रवीण आर्य(गाजियाबाद), प्रवीन आर्या पिंकी के मधुर गीतों ने सभी को आनन्दित किया। राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई ने धन्यवाद ज्ञापन किया और आशा व्यक्त की कि सभी नई ऊर्जा के साथ आर्य समाज के लिए अपना कार्य करेगें। 40 वर्षो से सक्रिय वीरेन्द्र आहूजा व धर्म पाल आर्य को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से रामकुमार सिंह, यशोवीर आर्य, अरुण आर्य,राजेश मेहंदीरता, आर्य ,स्वतंत्र कुकरेजा,
रविन्द्र आर्य, श्रीकृष्ण दहिया, जितेंद्र सिंह आर्य, ईश आर्य,सुशील भाटिया, डॉ प्रमोद सक्सेना,सुभाष शर्मा, देवेंद्र आर्य, सुरेश आर्य,कैप्टन अशोक गुलाटी, संजय गुप्ता,दीना नाथ नागिया, अंजू मेहरोत्रा, देवेन्द्र भगत, आस्था आर्य आदि उपस्थित थे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.